2025 में नेचुरल लुक का ट्रेंड, राइनोप्लास्टी से फेसलिफ्ट तक ये 3 प्लास्टिक सर्जरी रहीं टॉप पर!

साल 2025 में प्लास्टिक सर्जरी का ट्रेंड “ओवरडन” लुक से हटकर पूरी तरह नेचुरल और सटल एन्हांसमेंट की ओर शिफ्ट होता दिखाई दिया। लोगों ने ऐसे कॉस्मेटिक प्रोसीजर को प्राथमिकता दी, जिनसे चेहरे की बनावट बदले नहीं, बल्कि निखरे। इसी ट्रेंड के चलते तीन फेशियल सर्जरी सबसे ज्यादा करवाई गईं— Rhinoplasty, Facelift और Blepharoplasty

राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी) 2025 में सबसे लोकप्रिय रही। लोग अब नाक को पूरी तरह बदलने के बजाय उसकी शेप को हल्का संतुलित और चेहरे के अनुरूप बनवाना पसंद कर रहे हैं। सर्जन भी ‘नेचुरल प्रोफाइल’ पर फोकस कर रहे हैं, ताकि सर्जरी के बाद बदलाव सहज लगे।

फेसलिफ्ट का ट्रेंड भी बदला है। पहले जहां टाइट और खिंचा हुआ लुक पसंद किया जाता था, वहीं अब ‘सॉफ्ट लिफ्ट’ तकनीक का चलन बढ़ा है। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में कसाव आता है, लेकिन परिणाम अधिक प्राकृतिक दिखाई देते हैं।

ब्लेफेरोप्लास्टी (आंखों की सर्जरी) खासतौर पर युवाओं और मिडिल एज ग्रुप में लोकप्रिय रही। यह सर्जरी आंखों के नीचे की सूजन और ढीली त्वचा को ठीक कर चेहरा फ्रेश और रेस्टेड लुक देती है। 2025 में ‘मिनिमल चेंज, मैक्सिमम इम्पैक्ट’ की सोच ने इसे टॉप 3 में बनाए रखा।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया फिल्टर और हाई-डेफिनिशन कैमरों के दौर में लोग परफेक्ट नहीं, बल्कि “रियल और रिफाइंड” दिखना चाहते हैं। यही कारण है कि 2025 में प्लास्टिक सर्जरी की दुनिया में नेचुरल लुक की डिमांड सबसे ज्यादा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!