दिल्ली में 93 फ्लाईओवर पर लगेगा मिस्ट स्प्रे सिस्टम, धूल प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा!

दिल्ली में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है। दिल्ली के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने राजधानी के 93 प्रमुख फ्लाईओवरों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की योजना तैयार की है। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

PWD के अनुसार, मिस्ट स्प्रे सिस्टम हवा में मौजूद धूल के कणों को नीचे बैठाने में मदद करेगा, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत नंद नगरी फ्लाईओवर से की जाएगी। इससे पहले ITO क्षेत्र में मिस्ट स्प्रे सिस्टम का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा।

विभाग ने यह भी बताया कि पहले से ही 13 स्थानों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने का काम योजना के तहत चल रहा है। PWD का मानना है कि यह तकनीक पारंपरिक तरीकों की तुलना में ज्यादा किफायती और प्रभावी साबित होगी।

अगर यह योजना पूरी तरह लागू होती है, तो दिल्ली में धूल प्रदूषण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और आम लोगों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिलेगा। यह पहल राजधानी को प्रदूषण से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!