बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET परीक्षा से जुड़ी एक छात्रा की मौत के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में ‘आज जेल, कल बेल’ लिखी टी-शर्ट पहनकर विरोध जताया और राज्य सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश है। इसके साथ ही NEET छात्रा की मौत को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया और आरोप लगाया गया कि सरकार छात्रों की समस्याओं और संवेदनशील मामलों को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील रवैया अपना रही है। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के कारण सदन में तनावपूर्ण माहौल बन गया और कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। विपक्ष ने दोनों मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस का विधानसभा में विरोध प्रदर्शन, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की मौत पर सरकार घिरी!
