हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए Gurugram से भौंडसी तक मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने विधानसभा में इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी।
सरकार ने इस परियोजना के लिए मैसर्ज राइट्स (RITES) को कंसलटेंट नियुक्त किया है, जो तकनीकी अध्ययन, रूट प्लानिंग और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगी। इस विस्तार से भौंडसी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें अब बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
मेट्रो विस्तार से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और सुगम आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच यह परियोजना गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस विस्तार से रियल एस्टेट, व्यावसायिक गतिविधियों और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि परियोजना का काम कब शुरू होगा और इसे तय समय सीमा में कब तक पूरा किया जाएगा।
