साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है और शाहरुख खान इसे लेकर किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं हैं। फिल्म को भव्य और दमदार बनाने के लिए मेकर्स हर स्तर पर बड़े पैमाने पर खर्च कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक धांसू एक्शन सीक्वेंस पर जमकर पैसा बहाया गया है। बताया जा रहा है कि इस एक्शन सीन की शूटिंग पर एक दिन में करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि करीब 10 दिनों की शूटिंग में यह खर्च 50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस सीक्वेंस को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट डायरेक्टर्स और अत्याधुनिक तकनीक की मदद से फिल्माया गया है, ताकि दर्शकों को एक नया और भव्य सिनेमाई अनुभव मिल सके।
शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को लेकर बेहद गंभीर हैं और चाहते हैं कि ‘किंग’ एक्शन के मामले में भारतीय सिनेमा के नए मानक स्थापित करे। फिल्म में शानदार लोकेशन, जबरदस्त स्टंट और हाई-एंड वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘किंग’ न सिर्फ शाहरुख खान के फैंस के लिए, बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए एक बड़ी और खास पेशकश साबित होने वाली है।
