Delhi Kilokari Manipur Music Teacher Murder Case: शोर मचाने पर रोका तो पीट-पीटकर मार डाला, 7 गिरफ्तार | Satya Bharat Times

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी में मणिपुर के म्यूज़िक टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर देर रात शोर मचाने से मना करने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा।

नई दिल्ली (सत्य भारत टाइम्स):

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना अंतर्गत किलोकरी (Kilokari) गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मणिपुर के रहने वाले 47 वर्षीय म्यूज़िक टीचर लालचंगमावी उर्फ मावी (Lalchhangmawia) की देर रात घर के बाहर शराब पीकर शोर मचा रहे कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालचंगमावी किलोकरी गांव में किराए के मकान में रहते थे और संगीत सिखाते थे। देर रात उनके घर की गली में कुछ लड़के शराब पीकर तेज आवाज में गाली-गलौज और शोर-शराबा कर रहे थे। जब मावी ने बाहर निकलकर उन्हें शांत रहने और वहां से जाने को कहा, तो आरोपी युवकों से उनकी कहासुनी हो गई।https://youtube.com/@satyabharattimes?si=NiW3Kslj3Ybwg9RU

पीट-पीटकर ली जान

कहासुनी के दौरान गुस्साए युवकों ने संगीत शिक्षक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वे अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालना शुरू किया। एफआईआर (FIR) दर्ज कर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और घटना में शामिल 7 आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में 6 बालिग हैं जबकि 1 नाबालिग (CCL) है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।https://youtube.com/@satyabharattimes?si=NiW3Kslj3Ybwg9RU

Satya Bharat
Author: Satya Bharat

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail