सारण में राहत अभियान के दौरान हादसा, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राहत पैकेट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सारण में राहत अभियान के दौरान हादसा, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राहत पैकेट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

बिहार के सारण के परशुरामपुर में बाढ़ राहत अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री की चपेट में आने से अनिल कुमार सिंह की मौत की खबर सामने आई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही है।

बिहार के बाढ़ प्रभावित सारण जिले से राहत अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही थी। इसी दौरान राहत सामग्री के पैकेट की चपेट में आने से अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौत की सूचना है।

पुलिस के मुताबिक, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। इसी राहत अभियान के दौरान एक महिला और दो बच्चों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

Satya Bharat
Author: Satya Bharat

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail