दिल्ली के सदर बाजार में स्टेशनरी लेने गई 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजधानी दिल्ली के सदर बाजार थाना क्षेत्र से बाल अपराध और दरिंदगी का एक स्तब्ध कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। घर से पढ़ाई का सामान और स्टेशनरी खरीदने निकली 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक स्थानीय दुकानदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
बहला-फुसलाकर दुकान में ले गया आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची स्टेशनरी का सामान लेने के लिए घर से पास की दुकान पर गई थी। इसी दौरान आरोपी दुकानदार ने मासूम को बातों में उलझाकर और बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुला लिया। दुकान के भीतर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।https://youtube.com/@satyabharattimes?si=BerggCW8Zc5B-hfk
लोगों में भारी गुस्सा, कड़ी सजा की मांग
घटना के बाद पीड़िता जब रोती-बिलखती घर पहुंची और आपबीती बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया। पीड़िता के परिवारजनों और स्थानीय नागरिकों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट व सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है।https://youtube.com/@satyabharattimes?si=BerggCW8Zc5B-hfk










